इंदौर : वरिष्ठ खेल पत्रकार और मध्यप्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष सुरेश गावड़े का निधन हो गया। गावड़े 75 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से आंशिक रूप से अस्वस्थ महसूस कर रहे गावड़े की तबीयत गुरुवार की शाम अचानक बिगड़ गई। उन्होंने आज तड़के घर में आखिरी सांस ली। गावड़े ने हिंदी दैनिक नई दुनिया को लम्बे समय तक अपनी सेवांए दीं। वह कई अन्य अखबारों से भी जुड़े रहे। मध्य प्रदेश में गावड़े को टेबल टेनिस के पितृ पुरुषों में गिना जाता है. गावड़े भारतीय टेबल टेनिस महासंघ में भी महासचिव समेत कई अहम पदों पर रहे। उनके कोई पुत्र नहीं है। वे अपने पीछे पत्नी तथा बेटी व दामाद छोड़ गए हैं।





