Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

नसीमुद्दीन और मुन्‍काद बसपा के दलाल : अवधेश वर्मा

: भाजपा महासचिव ने कांग्रेसी और बसपा नेताओं को सूपर्णखा और खर-दूषण बातया : शाहजहांपुर। भाजपा के ददरौल विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी के नामांकन से पूर्व एक सभा को सम्बोधित करने आये भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव ने यूपी के चुनाव की तुलना रामायण से कर डाली और कहा कि जिस तरह से रामायण में राक्षस मायावी रूप धर कर के छलने और काम बिगाड़ने का काम करते थे ठीक उसी प्रकार कांग्रेस तथा बसपा के नेता यूपी के चुनाव में क्रीम पाऊडर लगाकर कहीं सूपर्णखा, खरदूषण और मारीच आ रहे है, तो कही सुरसा आ रही है। वह जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है जनता को इन मायावी राक्षस रूपी नेताओं से बच कर रहने की जरूरत है।

: भाजपा महासचिव ने कांग्रेसी और बसपा नेताओं को सूपर्णखा और खर-दूषण बातया : शाहजहांपुर। भाजपा के ददरौल विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी के नामांकन से पूर्व एक सभा को सम्बोधित करने आये भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव ने यूपी के चुनाव की तुलना रामायण से कर डाली और कहा कि जिस तरह से रामायण में राक्षस मायावी रूप धर कर के छलने और काम बिगाड़ने का काम करते थे ठीक उसी प्रकार कांग्रेस तथा बसपा के नेता यूपी के चुनाव में क्रीम पाऊडर लगाकर कहीं सूपर्णखा, खरदूषण और मारीच आ रहे है, तो कही सुरसा आ रही है। वह जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है जनता को इन मायावी राक्षस रूपी नेताओं से बच कर रहने की जरूरत है।

अवधेश के नामांकन से पूर्व एक जनसभा को संबोधित करते हुये भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नरेन्द्र सिंह तोमर ने यूपी के चुनावो की तुलना सतयुग से कर डाली तोमर ने कहा किस जिस तरह से रामायण में एक पक्ष राम का था तो दूसरा असुरों का। असुर मायावी रूप धर कर छलने का काम करते थे, ठीक उसी प्रकार यूपी की जनता को छलने के लिये क्रीम पाऊडर लगाकर सूपर्णखा, खरदूषण,मारीच और सुरसा आ रहे हैं। जनता को इन मायावी नेताओं की मीठी मीठी बातों से बचना चाहिए। और अब समझ-बूझ का परिचय देते हुये भाजपा के पक्ष में मतदान करने की जरूरत है। जिस से यूपी की सत्ता में राक्षस रूपी नेताओं के हाथों में न जाने पाये। नरेन्द्र सिंह के यूपी में क्रीम पाऊडर लगाकर सूपर्णखा, खरदूषण, मारीच और सुरसा आ रही है, किस के लिये कहा, कहीं कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को खरदूषण और उनकी बहन प्रियंका के लिए सूपर्णखा की तरफ तो इशारा नहीं था, कहीं मारीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह को तो नहीं बता गये नरेन्द्र सिंह तोमर। सुरसा का इशारा कहीं मायावती की तरफ तो नहीं था, इस तरह की चर्चा करते हुये जनता को सुना गया।

यूपी की बसपा सरकार में पिछडावर्ग कल्याण मंत्री रहे अवधेश वर्मा को मायावती ने मंत्रिमडल से बर्खास्त कर उनका टिकट भी काट दिया था। मंत्री पद से बर्खास्तगी और टिकट कटने के बाद दो जनवरी को अपने आवास पर हवन करने के बाद समर्थकों के बीच पहुंचे अवधेश वर्मा एक दम दहाडे़ मार कर रोने लगे। मंत्री पद गंवाने और टिकट कटने से आहत अवधेश के रोने के बाद उसी शाम वह भाजपा में शामिल हो गये और भाजपा ने ददरौल से टिकट भी दे दिया। आज वह ददरौल से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कराने के लिये शहर से बाहर गीतापुरम कालोनी में अपने सर्मथकों को संबोधित करते हुये अवधेश वर्मा ने नसीमुद्दीन और मुन्काद अली को बसपा का दलाल बता दिया। नामांकन में देरी हो जाने की वजह से अवधेश को एक किलो मीटर लम्बी दौड़ लगानी पड़ी तब कही जाकर वह समय से नामांकन परिसर में पहुंच सके। वहीं जब अवधेश से दौड़ के बारे में पूछा गया तो वह बोले कि वह जनता के हर सुख और दुख में दौड़ लगा कर उस के साथ खडे़ होंगे। 

शाहजहांपुर से सौरभ की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...