अमर भारती से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार देवनाथ को प्रबंधन ने समूह का मुख्य समाचार संपादक बना दिया है. साथ ही उन्हें अमर भारती हिंदी दैनिक के आगरा एवं लखनऊ संस्करण के सम्पूर्ण संचालन का भी प्रभार देकर सर्वाधिकार संपन्न बनाया गया है. लखनऊ संस्करण का अवतरण मार्च २०१२ के अंतिम सप्ताह में करने की तैयारियां चल रही हैं. जिसके लिए अनेक पदों पर नियुक्तियों के लिए लखनऊ/ दिल्ली कार्यालय में साक्षात्कार चल रहे हैं. अभी तक देवनाथ 'समाचार सम्पादक' के पद पर कार्यरत थे.
देवनाथ ने लगभग एक दशक पूर्व पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी जीवन-यात्रा अमर भारती प्रकाशन समूह से ही प्रारंभ की थी. प्रबंधन द्वारा सौंपी गईं सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन उन्होंने बड़ी ईमानदारी और निष्ठापूर्वक किया है. अमर भारती समूह के प्रमुख व समूह सम्पादक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन के अनुसार देवनाथ उनके सबसे प्रिय और भरोसेमंद सेनापति हैं. उन्हीं के कन्धों पर समूह के सभी प्रकाशनों के सार्थक और सफल संचालन की जिम्मेदारी है. अमर भारती हिंदी दैनिक समाचार पत्र के संस्करणों का विस्तार उन्हीं के प्रयासों व लगन से संभव हुआ है.





