कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने शुक्रवार को एक आदेश जारी किया कि विधानसभा परिसर में अब संवाददाता सम्मेलनों का आयोजन नहीं होगा जिस पर विपक्षी माकपा ने तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए इसे ‘निरंकुश’ और अस्वीकार्य करार दिया। यह आदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता सूर्यकांत मिश्र की ओर से कल विस परिसर स्थित मीडिया केंद्र में संवाददाता सम्मेलन के के बाद आया है।
विधानसभाध्यक्ष की ओर से मिश्र को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि विपक्ष के नेता के निजी सचिव के अनुरोध के आधार पर विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के नेता को संवाददाता सम्मेलन को 15 मिनट में (शाम 4.30 बजे से 4.45 बजे तक) समाप्त करने का अनुरोध किया था। लेकिन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में खबर आयी है कि संवाददाता सम्मेलन इससे आगे भी जारी रहा। (एजेंसी)






