राजस्थान के उदयपुर जिले से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'महका जगत' ने दस फरवरी को अपने एक साल पूरे किए. इस अखबार की शुरुआत युवा पत्रकार जयप्रकाश माली ने 10 फरवरी 2011 में की थी, तब इसे लेकर तमाम तरह के कयास लगाए गए थे, परन्तु युवा पत्रकार एवं संपादक जयप्रकाश माली ने इस सफलता पूर्वक एक साल चलाकर दिखा दिया कि युवा किसी से कम नहीं हैं. तमाम दिक्कतों से मोर्चा लेते हुए उन्होंने अखबार का प्रकाशन जारी रखा.
इसी का परिणाम है कि महका जगत उदयपुर में बड़े अखबारों के बीच अपनी पहचान बन चुका है. लोगों ने संपादकीय टीम को तथा अखबार को गौरवमयी सफलता का एक साल पूरा करने पर बधाइयां तथा शुभकामनाएं दीं. संपादक जयप्रकाश माली ने इस दौरान सबका आभार जताया.





