अमर उजाला ग्रुप से खबर है कि अखबार के ऑनलाइन सेक्शन के संपादक भूपेश गुप्ता अब प्रिंट संस्करण में भेजा जा रहा है. खबर है कि अमर उजाला अपनी नई वेबसाइट जल्द ही लांच करने वाला है, उसके चलते ही यह बदलाव किया जा रहा है. बताया जा रहा है उनकी जगह सौमित्र को अमर उजाला डॉट कॉम का संपादक बनाकर लाया जा रहा है. सौमित्र इसके पहले एक अंग्रेजी दैनिक में कार्यरत थे. सौमित्र के निर्देशन में ही उजाला की नई वेबसाइट लांच कराई जाएगी.
इंडिया टीवी से खबर है कि पैनल प्रोड्यूसर कम स्टूडियो डाइरेक्टर सुनील नेगी ने इस्तीफा दे दिया है. सुनील पिछले साढ़े चार साल से इंडिया टीवी के साथ जुड़े हुए थे. सुनील का चुनावों के दौरान इंडिया टीवी छोड़ना एक बड़ा झटका माना जा रहा है. सुनील अब जी न्यूज नेशनल से जुड़ गए हैं. उन्हें यहां भी प्रोड्यूसर बनाया गया है. सुनील को स्टूडियो एवं पीसीआर सेक्शन में तकनीकी रूप से काफी दक्ष माना जाता है. इंडिया टीवी को सेक्टर 85 में शिफ्ट करवाने में सुनील में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. सुनील ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन लखनऊ से की थी. उसके बाद वे ईटीवी यूपी-उत्तरखंड से जुड़े. फिर काफी समय तक मुंबई में एवन प्रोडक्शन हाउस के साथ जुड़े रहे. साढ़े चार साल पहले उन्होंने इंडिया टीवी ज्वाइन कर लिया था. बताया जा रहा है कि चैनल के अंदर की आंतरिक परिस्थितियों से तंग आकर सुनील ने यह कदम उठाया है.





