चंडीगढ़ से एक दुखद सूचना है. टाइम्स आफ इंडिया के चीफ सब एडिटर सौरभ शर्मा का शुक्रवार को निधन हो गया. वे मात्र 31 साल के थे. गुरुवार को अचानक सौरभ को ब्रेन हैमरेज हुआ. उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार को उन्होंने आखिरी सांस ली. बताया जा रहा है जब तक परिजन उन्हें ले कर पीजीआई पहुंचे तब तक वे कोमा में जा चुके थे. डाक्टरों ने वेंटीलेटर के सहारे उन्हें जीवन देने की कोशिश की परन्तु उन्हें सफलता नहीं मिल पाई.
सौरभ की गिनती प्रतिभावान पत्रकारों में होती थी. कम समय में ही सौरभ ने अपनी पहचान बनाई थी. पंचकुला के सेक्टर 20 में रहने वाले सौरभ की इच्छा के अनुसार उनके माता पिता ने उनकी आखें दान कर दीं. सौरभ इसके पहले इंडियन एक्सप्रेस और ट्रिब्यून को भी अपनी सेवाएं दे चुके थे. उन्होंने 2007 में टाइम्स आफ इंडिया ज्वाइन किया था. वे अपने पीछे माता-पिता के साथ दो छोटी बहनों को छोड़ गए हैं. वे पीयू से अंग्रेजी में एम तथा मास काम में एमए थे.





