Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

सेव योर वायस ने मेरठ में निकाला मार्च, अब दिल्‍ली की तैयारी

: 13 फरवरी को इंडिया गेट से लंगड़ा मार्च निकालकर जताया जाएगा विरोध : वेब सेंसरशिप (आईटी एक्ट) के खिलाफ सेव योर वायस नाम से एक अभियान शुरू किया गया है और 13 मई को दिल्ली में लंगड़ा मार्च निकालने का निर्णय किया है. इसमें लोग लूले लंगड़े बनकर भाग लेंगे और ये सन्देश देंगे कि सेंसरशिप के बाद हमारी ऑनलाइन मीडिया अपाहिज हो जायेगी. इसकी सफलता के लिए एक टीम अलग अलग शहरों में जाकर ब्लागर्स मीट कर रही है और लोगों को इस अभियान के बारे में बताकर सेंसरशिप के खिलाफ एकजुट कर रही है और हर शहर में एक छोटी लंगड़ा यात्रा भी निकाल रही है. इस क्रम में सेव योर वायस की ओर से असीम त्रिवेदी और अलोक दीक्षित लोगों को जोड़ने नयी दिल्ली से मेरठ पहुंचे हैं.

मेरठ में सेव योर वायस की और से ब्लागर्स मीट का आयोजन चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी परिसर में साहित्य कुटीर में किया गया, जिसमें ब्लागर्स और इंटरनेट यूज़र्स ने वेब सेंसरशिप के मुद्दे पर अपने विचार रखे. सभी इस बात से सहमत थे कि हमारी अभिव्यक्ति की आज़ादी इंटरनेट की आज़ादी के बिना अधूरी है और इस तरह के प्रयास भारत की लोकतान्त्रिक छवि पर एक धब्बे की तरह हैं. सरकार अन्ना आन्दोलन की सफलता से घबरा गयी है और जनता को दोबारा एकजुट होने का मौक़ा नहीं देना चाहती है इसीलिये इस तरह के बेहूदे प्रयासों से मज़बूत इंटरनेट को अपाहिज बनाने की कोशिश कर रही है.

10 फरवरी को यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर एक लंगड़ा मार्च का निकाला गया. लंगड़ी यात्रा के माध्यम से हम आम इन्टरनेट यूजर्स को यह सन्देश देना चाहते हैं कि अगर वे आज अपने अधिकारों को लेकर सचेत न हुए तो जल्द ही हम सभी विकलांग हो जायेंगे और अपनी अभिव्यक्ति कि आज़ादी को खो देंगे. इस सांकेतिक रैली काफी संख्‍या में लोग शामिल हुए. अब अगला मार्च 13 फरवरी को दिल्‍ली के इंडिया गेट से निकाला जाएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...