: कानाफूसी : अमर उजाला, गोरखपुर से खबर है कि एडिटोरियल के लोगों ने एचआर के एक कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया. जिसके कार्यालय का माहौल काफी तनाव भरा हो गया है. बताया जा रहा है कि किसी की सेलरी कटने को लेकर एडिटोरियल के वरिष्ठ एचआर के एक सहयोगी से पूछताछ कर रहे थे. अचानक उन्हें एचआर सहकर्मी की कोई बात नागवार लगी और उन्होंने उसे थप्पड़ रसीद कर दिया. इसके बाद कार्यालय में तनाव फैल गया. बताया जा रहा है कि एक रिपोर्टर ने भी अपने वरिष्ठ इंचार्ज महोदय का साथ निभाया और एचआर कर्मी को कुछ और थप्पड़ रसीद कर दिया. चूंकि मामला सबसे वरिष्ठ सहयोगी से जुड़ा हुआ है, लिहाजा कोई कार्रवाई होने की संभावना कम ही है.





