सन्मार्ग, रांची से खबर है कि संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार वैद्यनाथ मिश्र ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि हरिनारायण सिंह के न्यूज11 से सन्मार्ग जाने के बाद वैद्यनाथ मिश्र ने यह कदम उठाया है. श्री मिश्र अपनी नई पारी न्यूज11 से शुरू की है. उन्हें यहां एसोसिएट एडिटर बनाया गया है. वे दिलीप श्रीवास्तव नीलू को रिपोर्ट करेंगे. उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही नक्षत्र से इस्तीफा देकर वरिष्ठ पत्रकार गुंजन सिन्हा ने न्यूज11 के चैनल हेड के रूप में कमान संभाली है. न्यूज11 के सभी वरिष्ठ दिलीप श्रीवास्तव नीलू को रिपोर्ट करेंगे.





