Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

भाजपा नेता ने मीडियाकर्मी को शादी के चौथे दिन ही गोली मारी

: आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर : यूपी में कानून व्‍यवस्‍था का डर नेताओं को नहीं रह गया है. चाहे वे किसी भी पार्टी के नेता हो, वो खुद को कानून से ऊपर समझते हैं. हरदोई जिले में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है. मात्र दीपक जलाने के विवाद में एक भाजपा नेता ने एक मीडियाकर्मी को गोली मार दी. मीडियाकर्मी की चार दिन पहले शादी हुई थी तथा वह भगवान का दर्शन करने मंदिर गया था. भाजपा नेता का पूरा परिवार फरार है और हरदोई पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है.

: आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर : यूपी में कानून व्‍यवस्‍था का डर नेताओं को नहीं रह गया है. चाहे वे किसी भी पार्टी के नेता हो, वो खुद को कानून से ऊपर समझते हैं. हरदोई जिले में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है. मात्र दीपक जलाने के विवाद में एक भाजपा नेता ने एक मीडियाकर्मी को गोली मार दी. मीडियाकर्मी की चार दिन पहले शादी हुई थी तथा वह भगवान का दर्शन करने मंदिर गया था. भाजपा नेता का पूरा परिवार फरार है और हरदोई पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है.

अमेजिंग इंडिया में सीनियर वीटी एडिटर के पद पर कार्यरत मोहित मिश्रा (31 वर्ष) की शादी 28 जनवरी को लखनऊ में हुई थी. मूल रूप से हरदोई के रहने वाले मोहित रस्‍म के अनुसार अपने गृह जिले के कई मंदिरों का अपनी पत्‍नी के साथ दर्शन करने गए. इसी दौरान जब वह कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में स्थित काली मंदिर पहुंचे तो वहां मंदिर के पास ही रहने वाला भाजपा का जिला मंत्री नंदू गुप्‍ता भी मौजूद था. दीपक जलाने को लेकर मोहित एवं नंदू में विवाद हो गया. नंदू ने तत्‍काल अपनी रिवाल्‍वर निकाल ली तथा मोहित पर तान दिया. मोहित ने नंदू के हाथ से रिवाल्‍वर छिन लिया तो उसने अपने भाई को आवाज देकर घर से बंदूक लाने को कहा. बंदूक लेकर पहुंचे नंदू के भाई ने मोहित पर दो गोलियां चलाईं. एक गोली का निशाना चूक गया परन्‍तु दूसरी गोली मोहित के हाथ में लगी और वहीं गिर गया.

घटना के बाद भगदड़ मच गई लोग इधर-उधर भागने लगे. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. मोहित को भी हरदोई के एक अस्‍पताल पहुंचाया गया. इसके बाद मोहित को लखनऊ रेफर कर दिया गया. गोली चलाने के बाद आरोपी नंदू गुप्‍ता अपने पूरे परिवार के साथ फरार हो गया. पुलिस ने ताला तोड़कर उसके घर छापेमारी की तो वहां से एक रिवाल्‍वर बरामद हुआ. खबर है कि आरोपी परिवार अभी तक फरार है. मोहित का इलाज लखनऊ के एसआईपीएस हास्‍पीटल में चल रहा है. उन्‍हें रविवार को आईसीयू से बाहर लाया गया. खबर है कि अब उनकी हालत पहले से ठीक है. हालांकि खबर है कि पुलिस की लापरवाही से आरोपी नंदू गुप्‍ता था उसका परिवार पुलिस की पकड़ से बाहर है. मोहित ने सहारा समय, वॉयस ऑफ इंडिया, एमएचवन जैसे संस्‍थानों में काम कर चुके हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...