Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

एमजे कुरेशी ने हैदराबाद में पत्रिका का कार्यभार संभाला

राजस्थान पत्रिका के हैदराबाद ब्यूरो में एमजे कुरैशी ने कार्यभार संभाल लिया है. गत माह पत्रिका समूह ने अपने 23 सीनियर कर्मियों के तबादले किए थे, उनमें कुरैशी भी एक हैं. कुरैशी ने अपना करियर जयपुर में दैनिक राष्‍ट्रदूत से आरंभ किया था. वे अमर उजाला, दैनिक जागरण और भास्कर समूह में चंडीगढ, उदयपुर और सीकर में रहे. हालांकि पत्रिका प्रबंधन ने राज्य ब्यूरो को विकसित करने के नाम पर यह तबादले किए हैं, लेकिन इसके पीछे वेजबोर्ड लागू होने के पहले की रणनीति है. किसी भी शहर में एडिटोरियल के नाम पर कोई सुविधा नहीं है. लोग अपने साधनों से काम कर रहे हैं. फिर भी उन पर रोज खबर भेजने का दबाव है.

कुरैशी ने पत्रिका का दामन भोपाल में लॉचिंग से पहले थामा था. वे वहां जागो जनमत, अमृतम जलम जैसे अभियानों के साथ ही माइनारिटी की रिपोर्टिंग के लिए विख्यात रहे, लेकिन वे भोपाल में राजस्थान बनाम मप्र की राजनीति का सदा शिकार रहे. उनके बेबाक अंदाज और ज्ञान ने उन्हें भोपाल में पौने चार साल स्थिर रखा. आखिर धनंजय प्रताप सिंह जैसों की चाल कामयाब रही, जिन्हें सदा प्रबंधन से सीधे बात करने वालों से खतरा महसूस होता रहा. अब देखना है कि कुरैशी जी हैदराबाद को कितना चमत्‍कार दिखा पाते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...