दैनिक भास्कर, जयपुर में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार शक्ति रावत की मां रमा देवी का शनिवार को जयपुर में निधन हो गया. वे 75 वर्ष की थी. रमा देवी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी. घर पर ही उनका इलाज हो रहा था. वे अपने पीछे दो पुत्र एवं तीन पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं. रमा देवी का अंतिम संस्कार रविवार की दोपहर महारानी फार्म स्थित श्मशान पर किया गया. इस दौरान काफी संख्या में शक्ति रावत के परिजन, परिचित, शुभचिंतक एवं पत्रकार मौजूद रहे.





