यशवंतजी, मैं मुहम्मद तारिक पुत्र श्री मुहम्मद इस्माईल गली नंबर एक नई आबादी ईदगाह पुलिस स्टेशन गलशाहीद, मुरादाबाद का रहने वाला हूं. मेरे पास माह अक्टूबर 2011 में मेरे परिचित सुहैल और वसीम के साथ दो व्यक्ति आये (इनका नाम परवेज़ पुत्र इकबाल निवासी मुहल्ला डेहरिया व मक़सूद पुत्र नामालूम निवासी दौलतबाग मुरादाबाद है) उनमें से एक ने कहा मेरा नाम परवेज़ है और में यहाँ चैनल2 का मंडल प्रभारी हूँ. मैं तुम्हे मुरादाबाद का रिपोर्टर बना दूंगा. ये बोलकर उन्होंने मुझसे 15000/ ( पन्द्रह हज़ार रुपये) ले लिए लेकिन आज तक मुझे कुछ भी नहीं दिया. बस चैनल2 में मुरादाबाद से काम करने का एक अधिकारिक पत्र दिया था.
अब ये लोग मुझे न तो मेरे पैसे वापस दे रहे हैं और न ही चैनल में काम करने के लिए आईडी या और कुछ. उल्टा इन्होंने मुझे और मेरे छोटे भाई को एसपी सिटी मुरादाबाद से बोलकर मुरादाबाद के थाना कटघर में बंद करा दिया. पुलिस ने मुझे और मेरे भाई को 3 घंटे बाद छोड़ा. यशवंत जी आप मेरी मदद कीजिये मैं आपका जीवन भर आभारी रहूँगा.

मुहम्मद तारिक
मुरादाबाद






