आई नेक्स्ट, इलाहाबाद से खबर है कि प्रभारी श्याम शरण संस्थान को जल्द बॉय करने वाले हैं. सूत्रों का कहना है कि श्याम शरण अपने तबादले से नाराज हैं. गौरतलब है कि श्याम शरण का तबादला पिछले महीने बरेली के लिए कर दिया गया था. पर उन्होंने व्यक्तिगत कारण बताते हुए प्रबंधन से तबादला रोके जाने की बात कही थी, परन्तु प्रबंधन तैयार नहीं हुआ. जिसके बाद उन्होंने इस्तीफे का नोटिस थमा दिया. अभी पता नहीं चल पाया है कि वे अपनी नई पारी किस संस्थान से शुरू करने वाले हैं.
आई नेक्स्ट, बरेली से खबर है कि चीफ रिपोर्टर सत्येंद्र सिंह का तबादला बनारस यूनिट के लिए किया गया है. अब वे बनारस में सिटी चीफ की जिम्मेदारी निभाएंगे. गौरतलब है कि आई नेक्स्ट, बनारस के सिटी चीफ राजनाथ तिवारी ने यहां से इस्तीफा देकर जनसंदेश टाइम्स ज्वाइन कर लिया है. जिसके चलते सिटी चीफ का पद खाली चल रहा था. सत्येंद्र को उन्हीं के स्थन पर बनारस भेजा जा रहा है.





