अपराह्न टाइम्स, उदयपुर से खबर है कि राजेंद्र नायक ने इस्तीफा दे दिया है. वे कुछ समय पहले ही अपराह्न टाइम्स से वरिष्ठ रिपोर्टर के रूप में जुड़े थे. नायक दैनिक भास्कर, पाली से इस्तीफा देकर अपराह्न टाइम्स से जुड़े थे. इसके पहले वे राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे तथा जबलपुर तबादला होने के बाद उन्होंने भास्कर ज्वाइन कर लिया था. बताया जा रहा है कि वे मालवा टुडे के साथ प्रभारी के रूप में जुड़ सकते हैं.





