Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

जोनल ऑफिसर से उगाही की कोशिश करते तीन पत्रकार गिरफ्तार

नई दिल्‍ली के पुल प्रह्लादपुर थाना पुलिस ने चैनलों में नकारात्मक खबर दिखाने का भय दिखाकर पुलिसकर्मियों से पैसा उगाही करने के प्रयास के आरोप में तीन पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। पत्रकारों का एक साथी भागने में सफल हो गया। चारो ट्रैफिक पुलिस के जोनल आफिसर (जेडओ) से 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभिषेक अग्रवाल, राकेश सोनी व कृष्णा कुमार के रूप में हुई है। इनके चौथे साथी का नाम पता नहीं चल पाया है।

नई दिल्‍ली के पुल प्रह्लादपुर थाना पुलिस ने चैनलों में नकारात्मक खबर दिखाने का भय दिखाकर पुलिसकर्मियों से पैसा उगाही करने के प्रयास के आरोप में तीन पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। पत्रकारों का एक साथी भागने में सफल हो गया। चारो ट्रैफिक पुलिस के जोनल आफिसर (जेडओ) से 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभिषेक अग्रवाल, राकेश सोनी व कृष्णा कुमार के रूप में हुई है। इनके चौथे साथी का नाम पता नहीं चल पाया है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस के एडिशनल कमिश्नर अजय चौधरी ने बताया कि एसएसआई विजेंद्र सिंह ट्रैफिक पुलिस के कालकाजी सर्कल में जोनल आफिसर के पद पर कार्यरत है। ड्यूटी के दौरान उसके पास चार लोग आए। उन्होंने खुद को टीवी चैनल का पत्रकार बताया। उन्होंने इंडिया न्यूज का अपना पहचान पत्र भी दिखाया। उन्होंने जेडओ को बताया कि प्राइवेट व्यक्ति द्वारा वाहन चालकों से पैसे उगाही करावने की घटना कैमरे में कैद कर ली गई है और इसे अब चैनल पर चलाया जाएगा। इंडियन टॉप न्यूज के पत्रकार राकेश सोनी ने जेडओ को धमकी दी कि वह इस बारे में ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से शिकायत करेगा तथा उसे सस्‍पेंड करवाएगा।

चौधरी के मुताबिक विजेंद्र सिंह ने ऐसी किसी घटना या प्राइवेट व्‍यक्ति द्वारा वसूली कराए जाने की बात से इनकार किया। चारो पत्रकार उसके खिलाफ खबरें चलाने की धमकी देने लगे। उन लोगों ने कहा कि पचास हजार रुपये नहीं दोगे तो पूरा देश इन खबरों को देखेगा। तुम्‍हारा बच पाना मुश्किल होगा। जेडओ से उलझता देख वहां मौजूद अन्‍य ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने तीन कथित पत्रकारों को दबोच लिया। इनका चौथा साथी मौका देखकर भागने में सफल रहा। बाद में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने तीनों को पुल प्रह्लादपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया, जहां इन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया। इन तीनों के पास से कैमरा व लैपटाप बरामद किए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...