ब्राजील में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाने वाले एक संपादक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि पॉल रोड्रीगेज को पैराग्वे की सीमा के करीब पोंटा पोरा नाम के कस्बे में गोली मारी गई. पॉल ब्राजील में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चल रहे थे. पुलिस हत्यारों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. गौरतलब है कि पिछले हफ्ते भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने वाले एक अन्य ब्राजीली पत्रकार मारियो लोपेस की रियो डे जनेरियो में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दस दिनों के अंदर दो पत्रकारों की हत्या से ब्राजील के पत्रकारों में रोष है.





