ग्वालियर से खबर है कि स्पेशल रिपोर्टर भंवर पुष्पेंद्र को ग्वालियर संभाग का नया ब्यूरोचीफ बनाया गया है. भंवर का तबादला लगभग छह महीने पहले जयपुर से ग्वालियर के लिए किया गया था. अब तक ग्वालियर के ब्यूरोचीफ की जिम्मेदारी जयेश संभाल रहे थे. सूत्रों का कहना है कि जयेश के खिलाफ कुछ शिकायतें मिलने के बाद प्रबंधन ने अपने स्तर से जांच कराई थी, इस जांच रिपोर्ट के आधार पर ही जयेश से ब्यूरोचीफ की जिम्मेदारी लेकर भंवर को सौंपी गई है. भंवर की गिनती तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है. वे लम्बे समय से सहारा से जुड़े हुए हैं.
भंवर ईटीवी तथा भास्कर टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं. इधर, जयेश को कौन सी भूमिका सौंपी जाएगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. संभावना जताई जा रही है कि जयेश को नोएडा अटैच किया जा सकता है.





