राजस्थान की राजधानी जयपुर से आरम्भ होने जा रही है एक नवीन मासिक समाचार पत्रिका- ''अथ रक्षाम!''. इस समाचार पत्रिका के मुख्य सम्पादक और प्रकाशक हैं कारन सिंह शेखावत, जबकि सम्पादक का कार्यभार दिया गया है मधुप वशिष्ठ को. चीफ रिपोर्टर का दायित्व निभायेंगे कुंजी लाल मीना और सम्पादकीय सहयोग करेंगे सुरेश मूड और नरेंद्र सिंह शेखावत. इस बाबत जानकारी देते हुए कारन सिंह ने बताया कि आज भारतीय संस्कृति को जिस तरह से ठेस पहुंचाई जा रही है वैसा पहले कभी भी नहीं था.
रिश्वत के रूप में जो दानव हमारे अन्दर अपनी जगह बना चुका है उसका एक मात्र कारण है हमारे नैतिक मूल्यों का ह्रास. लेकिन हम अभी से सचेत हो जाएं तो निश्चित रूप से हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को इस तरह के सांस्कृतिक प्रदूषण से बचा लेंगे. इस मासिक पत्रिका में समाचार विश्लेषण के अलावा जो मुख्य रूप से होगा वो है भारतीय सभ्यता और संस्कृति को पुनः स्थापित करने वाले तत्वों का समावेश. जो चीजें हम भूलते जा रहे हैं उनका उठान कई तरह के कार्यक्रमों के जरिये किया जाएगा. इस संचार पत्रिका का प्रधान कार्यालय जयपुर में वैशाली नगर में खुल चुका है.





