दैनिक जागरण, मुरादाबाद से खबर है कि यहां पर कुछ आतंरिक बदलाव किए गए हैं. संजय रस्तोगी को सिटी इंचार्ज बनाया गया है. अब तक सिटी इंचार्ज की जिम्मेदारी निभा रहे मृगांक पाण्डेय को यहां से हटाकर इनपुट हेड बना दिया गया है. वे अब इनपुट डेस्क की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं कुछ दिन पहले नोएडा से भेजे गए प्रदीप शुक्ला को अखबार का आउटपुट इंचार्ज बना दिया गया है. बताया जा रहा है कि ये आतंरिक बदलाव हिंदुस्तान के लांचिंग की संभावना को देखते हुए किया गया है.






