अमर उजाला, बरेली से खबर है कि सीनियर सब एडिटर प्रदीप तिवारी इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी बरेली में ही हिंदुस्तान के साथ शुरू की है. उन्हें रिपोर्टिंग में रखा गया है. वहीं हिंदुस्तान, बरेली से अखिलेश अवस्थी का तबादला बदायूं के लिए कर दिया गया है. सुपर स्ट्रिंगर आरबी लाल को कुछ शिकायतों के बाद लंबी छुट्टी पर भेजा गया है. साथ ही तीन और रिपोर्टरों को इधर-उधर करने की तैयारी है.
हिंदुस्तान, लखनऊ से खबर है कि पटना से लखनऊ बुलाए गए सीनियर सब एडिटर संजीव सिंह का तबादला बनारस यूनिट के लिए किया जाने वाला है. संजीव सिंह को अक्कू श्रीवास्तव का खास माना जाता है. संजीव अमर उजाला, बनारस में भी काम कर चुके हैं. अक्कू के पटना जाने के बाद इन्होंने पटना में हिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया था. कुछ दिन पहले ही इन्हें चुनाव के दौरान लखनऊ भेजा गया था.





