Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

प्रभात खबर का ग्रामीण टेबलाइड पाक्षिक अखबार ‘पंचायतनामा’ लांच, संजय मिश्र बने संपादक

रांची : पूर्वी भारत में गांव-जवार खासकर पंचायतों को केंद्रित प्रभात खबर के ग्रामीण पाक्षिक अखबार पंचायतनामा का लोकापर्ण मंगलवार को रांची स्थित श्रीकृष्ण सिन्हा लोक प्रशासन प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने किया. इस मौके पर झारखंड के उपमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड के पहले मुख्यमंत्री व वर्तमान में सांसद बाबू लाल मरांडी व राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी भी मौजूद थे.

रांची : पूर्वी भारत में गांव-जवार खासकर पंचायतों को केंद्रित प्रभात खबर के ग्रामीण पाक्षिक अखबार पंचायतनामा का लोकापर्ण मंगलवार को रांची स्थित श्रीकृष्ण सिन्हा लोक प्रशासन प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने किया. इस मौके पर झारखंड के उपमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड के पहले मुख्यमंत्री व वर्तमान में सांसद बाबू लाल मरांडी व राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी भी मौजूद थे.

पंचायतनामा झारखंड के गांवों में रहने वाले करीब ढ़ाई करोड़ लोगों के सपने, उत्साह का दपर्ण होगा. 32 साल बाद पंचायत चुनाव होने के बाद राज्य में 50 हजार से भी अधिक पंचायत प्रतिनिधि चुनकर लोकतांत्रिक व्यवस्था में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं. पंचायतों के इन नुमाइंदों को सूचनाओं व जानकारी से लैस करने के साथ पंचायतनामा पंचायतों के सशक्तिकरण, पंचायतों के कामों के विश्लेषण, उनके विकासात्मक कार्य, सरकारी योजनाओं की जानकारी, चल रही योजनाओं के फॉलो अप की ग्रामीण पाठकों को जानकारी देगा.

40 पन्नों का यह अखबार 12 रुपये का होगा. इसका प्रकाशन प्रत्येक माह के दोनों पखवारे में होगा. यह झारखंड के सभी 24 जिलों में कवरेज करेगा. शुरूआती तौर पर पूरे झारखंड में 15 हजार प्रतियों की सालाना अग्रिम बुकिंग हई है. पंचायतनामा ग्रामीण पाठकों को लक्ष्य करके तैयार किया गया है. यह ग्रामीण भारत की पुरानी पहचान को मजबूत करने के अलावा विकास के कार्रक्रम में पहल भी करेगा. इस पाक्षिक में खेती-किसानी, पंचायत, ग्राम सभा, जिला परिषद, से लेकर गांवों में काम कर रहे एनजीओ, महिला मंडल, सेल्फ हेल्प ग्रुप, किसान कल्ब की खबरों को प्रमुखता से उठायेगा.

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...