चीन ने घोषणा की है कि विदेशी टीवी चैनल प्राइम टाइम के दौरान अपने कार्यक्रम नहीं दिखा पाएंगे. 'स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ़ रेडियो, फ़िल्म ऐंड टेलीविज़न' ने कहा है कि विदेशी चैनलों के कार्यक्रम शाम साढ़े सात से दस बजे के बीच नहीं दिखाए जा सकेंगे. साथ ही चीन में टीवी की नियामक संस्था ने कहा है कि कोई भी धारावाहिक पचास एपिसोड से बड़ा नहीं हो सकता है.
समाचार पत्र चाइना डेली के अनुसार नए नियमों का मक़सद आयातित टीवी कार्यक्रमों का स्तर सुधारना है. चाइना डेली के अनुसार इन नियमों का उल्लंघन करने वाले टीवी चैनलों पर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. साभार : बीबीसी





