इंटरनेट यूजरों की बढ़ती संख्या एवं भास्कर के रोज नए कारनामों के बाद अब राजस्थान पत्रिका ग्रुप भी ऑनलाइन मीडिया में तेज कदम बढ़ाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. राजस्थान पत्रिका ने अपने मिड डे अखबार न्यूज टुडे का ऑनलाइन संस्करण लांच किया गया है. अब न्यूज टुडे को कहीं से भी ऑनलाइन पढ़ा जा सकेगा. फिलहाल न्यूज टुडे का प्रकाशन राजस्थान एवं मध्य प्रदेश से किया जा रहा है. राजस्थान में जयपुर तथा मध्य प्रदेश में इंदौर से इस अखबार का प्रकाशन होता है.
जयपुर एवं इंदौर का सिटी एडिशन दस पेज का तथा अन्य जिलों का एडिशन आठ पेज का होता है. जयपुर एडिशन सोलह जिला तथा इंदौर एडिशन पंद्रह जिलों से प्रकाशित होता है. इन जिलों के पाठक कहीं से भी न्यूज टुडे को अब ऑनलाइन पढ़ सकेंगे. इस अखबार में स्थानीय खबरों को ज्यादा महत्व दिया जाता है. निकट भविष्य में प्रबधंन की न्यूज टुडे का नया एडिशन लांच किए जाने की योजना नहीं है. बताया जा रहा है कि दोनों एडिशनों का सर्कुलेशन लगभग सवा दो लाख के आसपास है.





