सी न्यूज चैनल, आगरा से ताजी सूचना है कि आउटपुट का कामकाज संभाल रहे सीनियर प्रोड्यूसर श्रीनिवास पंत ने आफिस आना बंद कर दिया है. कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया है तो कुछ लोग कहते हैं कि वे खुद ही आफिस नहीं आ रहे, अर्थात इस्तीफा दे दिया है. श्रीनिवास पंत को कल्याण कुमार सिफारिश पर आउटपुट में रखा गया था. अब वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने वाले हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
आगरा से ही दूसरी खबर है कि पंजाब केसरी का नया ब्यूरोचीफ राकेश विज को बना दिया गया है. अब राकेश विज जिले में पंजाब केसरी की जिम्मेदारी संभालेंगे. इसके पहले भी पंजाब केसरी प्रबंधन जिले से अखबार प्रकाशित करने की योजना बना चुका है, पर पैसा ढीला न करने की वजह से ये प्लान फेल हो गया. अब बताया जा रहा है कि पंजाब केसरी ने राकेश पर नया दांव खेला है.





