Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

…तो कांग्रेस को समर्थन दे देंगे : मुलायम

हमीरपुर। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को एक बयान देकर यूपी की सियासत में गर्मी ला दी है. मुलायम ने कहा है कि वो सूबे में साम्‍प्रदायिक पार्टी को सत्ता में आने से रोकने के लिए कांग्रेस को समर्थन दे सकते हैं. पहली बार उन्‍होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस से संभावित गठबंधन का स्पष्ट संकेत दिया है. हालांकि कांग्रेस ने किसी गठबंधन की संभावना से इनकार किया है. वहीं भाजपा ने मुलायम के इस बयान पर कांग्रेस और सपा दोनों पर निशाना साधा है. 

मुलायम ने हमीरपुर में चुनावी रैली के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनाव बाद यदि किसी सूरत में भाजपा और कांग्रेस में चुनाव करना पड़े तो सांप्रदायिक तत्‍वों को सत्ता से बाहर रखने के लिए उनकी पार्टी कांग्रेस का समर्थन कर सकती है. यादव ने जिले की हमीरपुर सदर तथा राठ सीट से सपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं में कहा कि प्रदेश में सपा की लहर चल रही है और वह चुनाव के बाद राज्य में अपने बलबूते पर सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद अगर भाजपा सत्ता में आने की स्थिति में दिखी तो वह कांग्रेस को समर्थन देंगे.

कई चुनाव सर्वेक्षणों में उभरी सियासी सूरत के मद्देनजर चुनाव के बाद सपा और कांग्रेस के गठबंधन की संभावना संबंधी अटकलों के बीच यादव का यह बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. राजनीतिक दिग्‍गज इसके कई कयास लगा रहे हैं कहा जा रहा है कि सपा मुस्लिम वोटरों को लुभाने के लिए यह बयान दिया है. मुलायम ने दोहराया कि चुनाव के बाद प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर गुंडागर्दी खत्म हो जाएगी और हर माफिया को जेल भेजा जाएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...