फर्रुखाबाद के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रपाल सिंह सेंगर ने कानपुर में जनसंदेश टाइम्स ज्वाइन किया है. उन्हें सीनियर सब एडिटर बनाया गया है. सेंगर कुछ समय पहले ही हिंदुस्तान, फर्रुखाबाद के ब्यूरो प्रभारी पद से इस्तीफा दिया था. जनसंदेश टाइम्स प्रबंधन ने उन्हें फर्रुखाबाद का ब्यूरोचीफ बना दिया है. पिछले 22 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय चंद्रपाल सिंह फर्रुखाबाद के जाने-माने पत्रकार हैं. वे हिंदुस्तान के अलावा दैनिक जागरण तथा अमर उजाला को भी लम्बे समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
वे पांच सालों तक दैनिक जागरण, महोबा के ब्यूरोचीफ रहे. सात साल तक अमर उजाला, फर्रुखाबाद के ब्यूरोचीफ रहे. लगभग चार सालों तक हिंदुस्तान, फर्रुखाबाद में ब्यूरोचीफ की कुर्सी संभाली. लखनऊ से निकलने वाले नवजीवन में प्रादेशिक डेस्क के इंचार्ज भी रहे. इनके साथ कई और लोगों ने फर्रुखाबाद में जनसंदेश टाइम्स ज्वाइन किया है. दिनेश चौहान, सौरभ कटियार, अजय प्रताप सिंह, प्रभात दीक्षित, ऋषि सेंगर, अरविंद शर्मा, विनय सिंह ने ब्यूरो कार्यालय में रिपोर्टर के रूप में ज्वाइन किया है.
प्रदीप चौहान को विज्ञापन एक्जीक्यूटिव बनाया गया है. पूरे जिले के विज्ञापन का प्रभार इनके जिम्मे रहेगा. इसके अतिरिक्त कमालगंज में अलीदराज, खुदागंज से देवेंद्र, कायमगंज से संजीव गंगवार, अमृतपुर से पवन अग्निहोत्री तथा मुहम्मदाबाद से अनूप दीक्षित को रिपोर्टर बनाया गया है. बताया जा रहा है कि जल्द ही कुछ और नियुक्तियां की जाएंगी. सभी लोगों ने आज से अपना काम शुरू कर दिया है.





