अभी हाल ही में अमर उजाला से इस्तीफा देकर कानपुर में दैनिक जागरण ज्वॉइन करने वाले अरुण सिंह ने बिना किसी नोटिस के जागरण को टाटा कर दिया है. अरुण्ा ने अभी तीन महीने पहले ही अमर उजाला, आगरा से कानपुर में ज्वॉइन किया था. खबर है कि उन्हें पहले लखनऊ के लिए बुलाया गया था, लेकिन स्टेट हेड रामेश्वर पांडे ने अपनी पैतरेबाजी दिखाते हुए उन्हें कानपुर भेज दिया, जहां अरुण का मन नहीं लगा. बताया जा रहा है कि उन्होंने जागरण से निकलने की तैयारियां तभी से शुरू कर दी थी.
वर्तमान में जागरण में वही लोग काम कर रहे हैं, जो यहां सालों से टिके हैं और अपनी पेंशन के लिए नौकरी नहीं बदलना चाहते, अन्यथा ज्यादातर प्रोफेशनल जागरण के रवैये से उब चुके हैं और ज्वॉइन करने में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं दिखाते. कम पैसा इसकी एक वजह तो है ही इसके अलावा वहां के शीर्ष अधिकारियों का एकतरफा रवैया भी किसी को रास नहीं आता.





