यूपी चुनाव में कवरेज के लिए निकले महुआ न्यूज के तीन कर्मियों के साथ बहुत बुरा हुआ. ये लोग अमेठी से कवरेज करके लौट रहे थे कि इनकी कार एक खड़ी रोडवेज बस में टकरा गई. सबके चेहरे बुरी तरह टूट-फूट गए हैं. इन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में एक का नाम संजय सिंह है. दूसरी महिला पत्रकार हैं जिनका नाम रमा सोलंकी बताया जा रहा है. तीसरे कैमरामैन शशिकांत बताए जाते हैं. ड्राइवर बाल बाल बच गया क्योंकि गाड़ी उसकी उल्टी साइड से बस में भिड़ी थी.
इन तीनों का हालत खतरे से बाहर है लेकिन सर्वाधिक चोट चेहरे पर लगने से इन्हें नार्मल होने में वक्त लगेगा. अगर आपको इस हादसे और हादसे के शिकार लोगों की स्थिति के बारे में ज्यादा जानकारी हो तो [email protected] पर मेल कर सकते हैं.





