आज समाज, अंबाला से खबर है कि मनोज पाण्डेय ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सब एडिटर थे. मनोज ने अपनी नई पारी राजस्थान पत्रिका, जयपुर के साथ शुरू की है. उन्हें यहां पर सीनियर सब एडिटर बनाया गया है. मनोज इसके पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
हिंदुस्तान, बदायूं से खबर है कि उझानी के रिपोर्टर संजीव सक्सेना का संस्थान से संबंध समाप्त हो गया है. कुछ शिकायतों के बाद प्रबंधन ने उन्हें कार्यमुक्त किया है. वे काफी समय से हिंदुस्तान से जुड़े हुए थे.





