गाजियाबाद। इंदिरापुरम स्थित पत्रकार विहार के सामने बुधवार की सुबह तीन मोटरसाइकिलों पर सवार नौ बदमाशों ने हथियारों के बल पर जागरण के एक पत्रकार को लूट लिया. इंदिरापुरम के ज्ञान खंड एक के प्लाट संख्या 334 के दीप्ति गौरव में रहने वाले अंजनी कुमार झा, दैनिक जागरण पोस्ट के संपादक हैं. वो सुबह किसी काम से पत्रकार विहार की तरफ से गुजर रहे थे कि तीनों मोटरसाइकिलों पर सवार बदमाशों ने उन्हें ओवर टेक करके रोका तथा इनके पास से पर्स, अंगूठी तथा एटीएम कार्ड छीन लिया.
लूट के बाद भागते समय बदमाशों ने इन्हें जान से मारने की धमकी भी दी. पत्रकार की शिकायत पर इंद्रापुरम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पूरे घटना की जांच की जा रही है. पत्रकार विहार में सुबह हुई इस घटना से पत्रकारों में आक्रोश है.





