अल्फा मीडिया से खबर है कि इस ग्रुप के आने वाले नेशनल चैनल के लिए भर्तियां शुरू हो गई हैं. इस अपकमिंग चैनल में राजेश के सुंदरम ने इनपुट हेड के रूप में ज्वाइन किया है. जबकि अजय वर्मा आउटपुट हेड बनकर चैनल से जुड़े हैं. ये दोनों लोग हेडलाइंस टुडे को अपनी सेवाएं दे रहे थे. ग्राफिक्स हेड के रूप में मीनू नारंग ने ज्वाइन किया है. वे लाइव इंडिया से जुड़ी हुई थीं. इसके पहले वे वॉयस ऑफ इंडिया, आजतक और जी न्यूज को भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं.
इन तीनों लोगों के ज्वाइनिंग की पुष्टि ग्रुप के सीईओ शैलेश ने की. बताया जा रहा है कि चैनल की लांचिंग जुलाई तक होगी. तकनीकी कारणों के चलते अभी चैनल के नाम का खुलासा नहीं किया जा रहा है. गौरतलब है कि अल्फा ग्रुप कई चैनल की लांचिंग की तैयारियों में है. बताया जा रहा है कि जल्द ही अन्य पदों की भर्तियां भी शुरू किए जाने की संभावना है.





