न्यू यॉर्क टाइम्स के संवाददाता और दो बार पुलित्ज़र पुरस्कार से सम्मानित पत्रकार एंथनी शादिद का निधन हो गया है. वो 43 वर्ष के थे. शादिद ने पश्चिमी एशिया में काफ़ी काम किया था और फिलहाल सीरिया में रिपोर्टिंग कर रहे थे जब माना जा रहा है कि अस्थमा का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई. न्यू यॉर्क टाइम्स अखबार के कार्यकारी संपादक जिल एब्रामसन ने कहा कि शादिद पश्चिमी एशिया में परिवर्तन को अपने आंखों के सामने देखना चाहते थे और ऐसा करते हुए ही उनकी मौत हुई. साभार : बीबीसी





