जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के युवा पत्रकार रविकांत शर्मा इस माह के अंत तक मेट्रो हलचल नामक मैग्जीन लॉन्च करने जा रहे हैं। 56 पृष्ठों की इस बहुरंगी मैग्जीन में पाठकों को राजनीति, करेंट अफेयर्स, अपराध, खेल, फैशन-ग्लैमर, धर्म-समाज, सिनेमा जगत के साथ-साथ अन्य कई रोचक विषयों पर पठनीय सामग्री उपलब्ध होगी। लंदन में बिजनेस कर रहे हैं प्रवासी भारतीय धर्मेन्द्र पाठक इस मैग्जीन में जुड़े हैं। साथ ही पत्रकार अमन वर्मा को इस मैग्जीन का सम्पादकीय प्रभारी बनाया गया है।
इस मैग्जीन में विशेष तौर पर राजस्थान को फोकस किया जाएगा, जिसमे यहाँ की संस्कृति, सभ्यता, रहन-सहन, भाषा और पर्यटन जेसे कई विषय शामिल है। इसके अलावा राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय मुद्दों पर राजस्थान से जुड़े विषयों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। मैग्जीन से कई वरिष्ठ पत्रकार भी जुड़े हुए हैं, जो समय-समय पर मेट्रो हलचल के पाठकों के लिए अपने आलेख उपलब्ध कराएंगे।





