Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

दिल्ली के युवा पत्रकार अजय प्रकाश को पहला अनिल सिन्हा मेमोरियल अवॉर्ड

दिल्ली के युवा पत्रकार और 'जनज्वार' वेबसाइट के संचालक अजय प्रकाश को पहले अनिल सिन्हा मेमोरियल पुरस्कार के लिए चुना गया है। अजय प्रकाश जुलाई 2007 से राष्ट्रीय हिंदी पाक्षिक पत्रिका ‘द पब्लिक एजेंडा' में वरिष्ठ संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं।  अनिल सिन्हा मेमोरियल फाउंडेशन ने अजय प्रकाश का चुनाव उनकी जनपक्षधर पत्रकारिता, हाशिये पर पड़े समाज के तबकों पर उनकी विशेष कवरेज, माओवादी आंदोलन, सिमी और कश्मीर में फर्जी इनकाउंटर जैसे ज्वलंत मुद्दों पर पर उनकी खोजी रिपोर्टिंग के लिए किया गया है।

उन्हें ये अवॉर्ड आगामी 25 फरवरी को लखनऊ में होने जा रहे अनिल सिन्हा मेमोरियल फाउंडेशन के पहले सालाना कार्यक्रम में दिया जाएगा।  मशहूर

अजय प्रकाश

अजय प्रकाश

स्कॉलर और कला, थियेटर और फिल्म  आलोचक समिक बंधोपाध्याय इस कार्यक्रम में पहला अनिल सिन्हा मेमोरियल व्याख्यान देंगे। भारत और बांग्लादेश में एथनोम्यूजिकोलॉजिकल रिसर्च से जुड़ी कलाकार और गायिका मौसमी भौमिक एक खास सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ हिंदी कवि आलोक धन्वा करेंगे। कार्यक्रम में प्रख्यात पेंटर और संस्कृतिकर्मी अशोक भौमिक की किताब ‘भारतीय चित्रकला : हुसैन के बहाने’ का लोकार्पण भी होगा। कार्यक्रम में दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों से साहित्यकार, पत्रकार, रंगकर्मी, आलोचक और बुद्धिजीवी हिस्सा लेंगे। 

सधन्यवाद

आनंद स्वरूप वर्मा

अध्यक्ष, पुरस्कार समिति, अनिल सिन्हा फाउंडेशन

प्रेस विज्ञप्ति

अजय प्रकाश के लिखे कुछ लेखों को यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं- भड़ास पर अजय प्रकाश

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...