Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

पत्रकार ने युवती को नौकरी देने के लिए रात में गेस्ट हाउस में बुलाया!

: कानाफूसी : किस्सा हिमाचल प्रदेश के एक पत्रकार का है. इस प्रकरण की सबको खबर हो गई है. दरअसल एक नामी अखबार के एक पत्रकार ने उना के रेस्ट हाउस में कांगड़ा से ताल्लुक रखने वाली एक युवती को ठहराया तो कुछ स्थानीय पत्रकारों को इस बात की खबर लग गई. फिर तो मामला पेचीदा हो गया. जांच शुरू हुई तो पता चला कि रेस्ट हाउस में उस कमरे की बुकिंग एक दूसरे पत्रकार के नाम पर थी. लिहाजा मामला बिगड़ गया. मौके पर तमाम लोग जमा हुये तो युवती से भी लगे हाथ पूछताछ हुई.

: कानाफूसी : किस्सा हिमाचल प्रदेश के एक पत्रकार का है. इस प्रकरण की सबको खबर हो गई है. दरअसल एक नामी अखबार के एक पत्रकार ने उना के रेस्ट हाउस में कांगड़ा से ताल्लुक रखने वाली एक युवती को ठहराया तो कुछ स्थानीय पत्रकारों को इस बात की खबर लग गई. फिर तो मामला पेचीदा हो गया. जांच शुरू हुई तो पता चला कि रेस्ट हाउस में उस कमरे की बुकिंग एक दूसरे पत्रकार के नाम पर थी. लिहाजा मामला बिगड़ गया. मौके पर तमाम लोग जमा हुये तो युवती से भी लगे हाथ पूछताछ हुई.

युवती ने बताया कि पत्रकार ने उसे नौकरी दिलाने के लिये रात को यहां बुलाया था. हालांकि युवती ने ज्यादा कुछ बोलने से मना कर दिया. लेकिन समझा जा सकता है कि नौकरी देने के लिए रात में बुलाने का मतलब क्या हो सकता है. याद रहे कि पत्रकार अपने आपको हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले एक केन्द्रीय मंत्री का करीबी बताता है. अफवाह तो यह भी है कि विवादों में घिरे इस सज्जन ने युवती को हिमाचल की सत्तारूढ भाजपा सरकार के राजनेता से मिलाने के लिये बुलाया था, लेकिन इससे पहले कि कुछ होता, भांडा फूट गया.

मामला जगजाहिर नहीं होता अगर कमरा दूसरे पत्रकार के नाम पर बुक नहीं होता. अब स्थानीय पत्रकार अपने इस साथी को कतई बख्शने के मूड में नहीं हैं. उन्होंने बाकायदा अखबार के संपादक से खतो खिताबत कर मामले पर गौर फरमाने की ताकीद की है, ताकि गंदी मछलियां बाहर हो सकें. लेकिन तमाम मामले में सुर्खियों में आये इस रंगीन मिजाज अखबार नवीस के किस्से वादियों में खूब चटकारे लेकर सुने जा रहे हैं.

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...