भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार विष्णु वर्मा विद्रोही का रविवार सुबह इंदौर में हृदयाघात से निधन हो गया. मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के महासचिव 'विद्रोही' 54 वर्ष के थे. वर्मा के पारिवारिक सदस्यों ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि वर्मा का अंतिम संस्कार इंदौर में ही किया जाएगा. प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्यरत रहे वर्मा के आकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर है.
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने इसे पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में सभी पत्रकार साथी स्व. वर्मा के परिवार के साथ हैं. उधर, नीमच से मिली जानकारी के मुताबिक विष्णु वर्मा विद्रोही के निधन पर नीमच जिले के सुरेंद्र सेठी, पी मोतीलाल शर्मा, शौकिन जैन, दिनेश प्रजापति, महेंद्र भटनागर, रविंद्र गोयल, राहुल जैन, रमेश राठौर, धमेंद्र शर्मा, श्याम जाटव, अभिषेक विद्यार्थी, जीवन कौशिक, मनीष कौशल, राकेश सोन, शेलु अब्दुला गोरी, राजू नागदा, मुकेश सहारिया, घनश्याम लुहार, भूपेंद्र गौड, विमल कांठेड, हरिओम पाराशर, चंद्रकांत मेहता, सतीश सैन, अब्दुल सत्तार, शांतिलाल चैहान, डाॅ. दुबे, दिलीप बांगड, दीनबंधु बैरागी, सलीम कुरेशी, पंकज मलिक, बाबूलाल शर्मा आदि ने श्रद्धांजलि दी.





