सड़क हादसे के बाद रवींद्र शाह के शव को भोपाल स्थित चिरायु हॉस्पिटल लाया गया है. वहीं पर शव रखा गया है. दुर्घटना में घायल हुए गोविंद मालू, उनकी पत्नी और बेटी अस्पताल में भर्ती हैं. मालू की बेटी माखनलाल से एमबीए कर रही हैं. कुछ ही घंटे में गोविंद मालू का परिवार भोपाल पहुंच रहा है. घटनाक्रम के मुताबिक करीब 4.30 बजे सीहोर जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर आगे जताखेड़ा के पास हाईवे पर इंदौर से भोपाल जा रही कार अचानक पलट गई.
इस हादसे में वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र शाह की मौके पर ही मौत हो गई और कार में सवार गोविंद मालू, उनकी बेटी सुरभि और उनका ड्राइवर ऋषि घायल हो गए. ड्राइवर ऋषि के मुताबिक अचानक कार का स्टेरिंग फेल हो गया जिससे कार सड़क पर पलट गई. घायलों को भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गोविंद मालू मध्यप्रदेश खनिज बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं.





