: आज समाज छोड़कर आलोक पांडेय जनसंदेश टाइम्स, कानपुर से जुड़े : आज समाज से ही इस्तीफा देने वाले मनोज पांडेय राजस्थान पत्रिका में सीनियर सब एडिटर बने : दैनिक भास्कर बठिंडा से चंदन सिंह और नीतिन सिंगला ने इस्तीफा देकर दैनिक सवेरा ज्वाइन किया : आलोक पाण्डेय ने आज समाज की अंबाला यूनिट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने जनसंदेश टाइम्स की कानपुर यूनिट में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर अपनी नई पारी शुरू की है। आलोक पाण्डेय आज समाज की अंबाला यूनिट में हिसार संस्करणों के प्रभारी थे। बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय आलोक पाण्डेय अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान अखबार के लिए विभिन्न शहरों में काम कर चुके हैं।
खबर है कि आलोक पाण्डेय कानपुर मे जनसंदेश टाइम्स में बतौर अपकंट्री इंचार्ज काम करेंगे। जनसंदेश टाइम्स कानपुर में जोरदार तैयारियों के साथ कुछ नया करना चाहता है, इसी कारण यहां स्थानीय संपादक भूपेंद्र तिवारी को नियुक्त करने के बाद ऊंचे ओहदों पर अन्य लोगों की तैनाती हो रही है। जल्द ही प्रादेशिक के कुछ और संस्करण भी शुरू होंगे।
उधर आज समाज की अंबाला यूनिट के तेज-तर्रार उप संपादक मनोज पाण्डेय ने इस्तीफा दे दिया है। भिवानी डेस्क संभाल रहे मनोज अब राजस्थान पत्रिका के साथ बतौर वरिष्ठ उपसंपादक काम करेंगे। गौरतलब है कि पिछले दो महीने में आज समाज की अंबाला यूनिट से एक दर्जन लोग इस्तीफा दे चुके हैं। ज्यादातर लोग यूनिट के हालिया प्रमोटेड न्यूज एडिटर आशुतोष प्रताप सिंह की हरकत के कारण संस्थान छोड़कर गए हैं। आफिस में अराजकता है। खबर है कि जल्द कुछ और लोग भी संस्थान छोड़ सकते हैं।
वरिष्ठ संवाददाता रितेश श्रीवास्तव की अगुवाई में बठिंडा सिटी में लांच होने वाले दैनिक सवेरा ने अपनी दस्तक के साथ ही अन्य समाचार पत्रों को दुविधा में खड़ा कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चंदन सिंह एवं नीतिन सिंगला ने दैनिक भास्कर बठिंडा छोड़ कर दैनिक सवेरा ज्वॉइन कर लिया और अन्य समाचार पत्रों में कार्यरत संवाददाता भी दैनिक सवेरा से जुड़ने के लिए कोशिशें कर रहे हैं। दैनिक सवेरा की ओर से संवाददाताओं को आकर्षक पैकेज दिए जा रहे हैं।
आवाजाही, ट्रांसफर, प्रमोशन, पुरस्कार, इस्तीफे आदि की सूचना [email protected] पर मेल करें. भेजने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा.





