वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र शाह को काल के क्रूर हाथों ने असमय हमसे छीन लिया. सीहोर के पास हाइवे पर यह हादसा हुआ. लेखक पंकज सुबीर ने दुर्घटना स्थल की कुछ दर्दनाक तस्वीरें भड़ास को भेजी हैं. तस्वीरें बता रही हैं कि यह हादसा कितना गंभीर था. सीहोर से सात किमी आगे जताखेड़ा के पास हाई वे पर अम्बेसडर कार पलट गई. रवींद्र शाह गोविंद मालू की कार से इंदौर से भोपाल आ रहे थे. दुर्घटना की भयावहता को बयान करती कुछ तस्वीरें.













