बिजनेस भास्कर के संपादक और मैनेजिंग एडिटर यतीश राजावत के साथ सोमवार को कुछ अवांछनीय तत्वों ने मारपीट की. मामला मामूली विवाद का है. यतीश प्रतिदिन की भांति सोमवार को भी हार्स राइडिंग कर रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि इन लोगों ने कहासुनी के बाद यतीश राजावत के साथ मारपीट की. उन्हें कुछ चोटें आईं हैं. खबर है कि मंगलवार को उनका मेडिकल कराया गया है तथा कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की जानकारी मिली है.
इस संदर्भ में यतीश राजावत से बात करने की कोशिश की गई कि पूरा मामला क्या था, पर उनसे संपर्क नहीं हो पाया, जिससे पूरी जानकारी नहीं मिल पाई. जैसे ही पूरे मामले की और अधिक जानकारी मिलेगी हम अवगत कराते रहेंगे.






