दैनिक जागरण जैसा समाचार पत्र अपने पोर्टल पर क्या लिख रहा है, उसमें कितनी बातें सही हैं और कितनी गलत हैं इसका उदाहरण विधानसभा चुनावों की कवरेज में देखने को मिल रहा है. जागरण में “सांडी सीट पर दो सांसदों की प्रतिष्ठा दांव पर” शीर्षक से लगी खबर को पढ़िये, जिसमें दो सांसदों की बात कही गयी है. एक तो हरदोई लोकसभा क्षेत्र की सांसद ऊषा वर्मा के बारे में बताया गया है जबकि दूसरे सांसद के रूप में नरेश अग्रवाल का जिक्र किया गया है.
पर शायद इनके स्टाफ रिर्पोटर या समाचार सम्पादक को इस बात की जानकारी भी नहीं है कि नरेश अग्रवाल बसपा से राज्यसभा के सांसद हुआ करते थे, लेकिन जब वे बसपा छोड़कर सपा में गये तो उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, तो अब सांसद किस बात के. खबर में तो नरेश अग्रवाल के कहीं भी सांसद होने का जिक्र नहीं है, पर शीर्षक में सांसद लगाकर सब गुड़-गोबर कर दिया है.

कानपुर से लकी श्रीवास्तव की रिर्पोट.





