Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

रवींद्र शाह पंचतत्‍व में विलीन, पुत्र देवाशीष ने दी मुखाग्नि

वरिष्ठ पत्रकार और आउटलुक (हिन्दी) के एसोसिएट संपादक रवींद्र शाह के पार्थिव शरीर के इंदौर में पंचतत्व में विलीन हो गया. इसके साथ ही आधुनिक हिंदी पत्रकारिता के एक अध्याय का अंत हो गया.शाह का 20 फरवरी को भोपाल के पास सड़क हादसे में निधन हो गया था. उनका शहर के मालवा मिल क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनके बेटे देवाशीष ने उन्हें मुखाग्नि दी.

शाह के अंतिम संस्कार में पत्रकारों, प्रशासनिक अफसरों और सियासी नेताओं समेत समाज के अलग.अलग तबकों के लोग शामिल हुए तथा उन्हें आखिरी विदाई दी. इससे पहले, उनकी पार्थिव देह पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह की ओर से भेजे गये पुष्प चक्र  अर्पित किये गये. शाह के अंतिम संस्कार के बाद मुक्तिधाम पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी, जिसमें हिन्दी पत्रकारिता में उनके योगदान को शिद्दत से याद किया गया. मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने शाह के निधन पर शोक जताते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिये कामना की. साभार : समय

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...