Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

पड़ोसी ही निकला पत्रकार चंद्रिका राय और उनके परिवार का हत्‍यारा

 भोपाल। प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने उमरिया में पत्रकार चंद्रिका राय और उनके परिजनों की नृशंस हत्या की गुत्थी लगभग सुलझा ली है। हत्याकांड का मास्टर माइंड उनका पड़ोसी है, जिसने लोक निर्माण विभाग के एसडीओ के बेटे का भी अपहरण किया था। उसे फिरौती नहीं मिली तो वह और परेशान हो उठा था। इसके बाद उसने पत्रकार के घर से रुपये लूटने की साजिश रची एवं हत्याकांड को अंजाम दिया। हत्याकांड में पांच आरोपी शामिल थे। सभी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस गुरुवार को इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

 भोपाल। प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने उमरिया में पत्रकार चंद्रिका राय और उनके परिजनों की नृशंस हत्या की गुत्थी लगभग सुलझा ली है। हत्याकांड का मास्टर माइंड उनका पड़ोसी है, जिसने लोक निर्माण विभाग के एसडीओ के बेटे का भी अपहरण किया था। उसे फिरौती नहीं मिली तो वह और परेशान हो उठा था। इसके बाद उसने पत्रकार के घर से रुपये लूटने की साजिश रची एवं हत्याकांड को अंजाम दिया। हत्याकांड में पांच आरोपी शामिल थे। सभी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस गुरुवार को इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

उमरिया में एक हिंदी दैनिक के जिला प्रमुख चंद्रिका राय, उनकी पत्‍‌नी दुर्गा, बेटे सजल व बेटी निशा की शनिवार की रात नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के बाद से प्रदेश सरकार विपक्ष एवं मीडिया के तीखे हमलों से परेशान है। इस बीच रविवार को उमरिया पहुंचे डीजीपी एसके राउत ने मामले की जांच एसटीएफ को दी थी। इसके बाद एसटीएफ ने जांच शुरू की है।

सूत्र बताते हैं कि एसटीएफ ने जघन्य हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। जैसी की आशंका जताई जा रही थी, हत्याकांड के तार यहां पिछले सप्ताह छह वर्षीय अनंत झारिया अपहरण कांड से ही जुड़े हैं। राय के पड़ोस में रहने वाला होमगार्ड का एक सैनिक इसका मास्टर माइंड है। उसे पैसों की जरूरत थी। इसके लिए उसने बच्चे के अपहरण की योजना बनाई थी। अपहरण की सूचना के बाद पुलिस ने आसपास के जिलों तक में जिस तरह से घेराबंदी की उससे आरोपी घबरा गए थे। उन्हें बच्चे को ब्यौहारी में छोड़कर भागना पड़ा था।

इसके बाद उसने पैसे की कमी को दूर करने के लिए चार अन्य साथियों के साथ मिलकर चंद्रिका राय के यहां लूटपाट करने की योजना बनाई। राय की आर्थिक स्थिति ठीक थी। इस कारण आरोपियों को उनके यहां से अधिक राशि मिलने की उम्मीद थी। पड़ोसी होमगार्ड ने ही रात करीब साढ़े नौ बजे चंद्रिका से दरवाजा खुलवाया एवं उनसे 25 हजार रुपये लूटने के बाद वहां रखी उनकी बोलेरो जीप की कमानियों से हमला कर उनकी हत्या कर दी। चंद्रिका की चीख सुनकर वहां आई उनकी पत्‍‌नी दुर्गा को भी आरोपियों ने मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद दोनों बच्चों की भी हत्या कर दी। कारण सभी लोग आरोपी को बहुत अच्छे से पहचानते थे।

इस मामले में एसटीएफ की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गई हुई हैं। आरोपियों से रात तक लूटी गई रकम भी बरामद होने की उम्मीद है। इसके बाद गुरुवार को पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। राज्य के पुलिस महानिदेशक एस के राउत ने जागरण को बताया कि इस मामले में एसटीएफ के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लग चुके हैं जिनका खुलासा कल किया जाएगा। साभार : जागरण

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...