भोपाल : दैनिक सेन्ट्रल क्रानिकल के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार अधीर सक्सेना बुधवार की शाम भोपाल में निधन हो गया. वे 50 वर्ष के थे. सक्सेना की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मंगलवार की रात अक्षय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार की शाम उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई. डाक्टरों के अथक प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका. वे पिछले दो दशकों से पत्रकारिता से जुड़े हुए थे. वे अखबार फ्री प्रेस में भी कार्यरत रहे.
अधीर सक्सेना का अंतिम यात्रा गुरुवार यानी आज दिन में ग्यारह बजे उनके डीके रैनबो चूनाभट्टी स्थित आवास से निकलेगी. उनकी अन्त्येष्टि भदभदा विश्राम घाट पर किया जाएगा. वे अपने पीछे मां, पत्नी एवं एक पुत्र छोड़ गए हैं. सक्सेना के निधन की सूचना मिलने पर पत्रकारिता जगत में शोक व्याप्त हो गया.






