लंदन : सीरिया के हिंसाग्रस्त होम्स शहर में ब्रिटिश समाचार पत्र संडे टाइम्स के संवाददाता मैरी कोल्विन एवं फ्रांसीसी फोटोग्राफर रेमी ओचलिक की मौत हो गई। समाचार पत्र 'द सन' ने फ्रांसीसी सरकार के बयान के हवाले से बुधवार को बताया कि दोनों पश्चिमी पत्रकार जिस घर में ठहरे थे उसपर गोला गिर गया। बाबा अम्र जिले में दोनों मारे गए। इस घटना में तीन अन्य पत्रकार घायल भी हुए।
कोल्विन एवं रेमी पर भागते समय राकेट गिर गया। कोल्विन 2001 में श्रीलंका में गोलीबारी के दौरान के एक आंख की रोशनी खो बैठी थी। कोल्विन युद्धरत क्षेत्रों में समाचार संकलन के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने कहा था, "हमारा कार्य युद्ध की भयंकरता को सही-सही बिना की किसी पूर्वाग्रह के लोगों के सामने रखना है।" होम्स में जारी प्रदर्शन एवं राष्ट्रपति बशर अल असद के वफादारों के हाथों सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है'। साभार : एजेंसी





