Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

बिना प्रिंटिंग यूनि‍ट के ही पत्रिका ने लांच किया रायगढ़ संस्‍करण

: भास्‍कर को टक्‍कर देने के लिए लिया फर्जीवाड़ा का सहारा : अपने को एक दूसरे से आगे रखने के लिए अखबार प्रबंधन अब झूठ और फर्जीवाड़ा का भी सहारा लेने लगे हैं. ऐसे ही एक फर्जीवाड़ा का सहारा गुलाब कोठारी का अखबार पत्रिका ने छत्‍तीसगढ़ में लिया है. छत्‍तीसगढ़ में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए दैनिक भास्‍कर ने रायगढ़ जिले में प्रिंटिंग यूनिट स्‍थापित की ताकि रायगढ़ तथा आसपास के जिलों के लिए यहीं से एडिशन निकाले जा सके. अब तक अखबार बिलासपुर से छपकर आता था, जिससे लोगों को देर शाम की खबरें नहीं मिल पाती थीं.

इन्‍हीं सब परेशानियों तथा मुश्किलों से पार पाने के लिए भास्‍कर प्रबंधन ने रायगढ़ जिले में नई प्रिंटिंग यूनिट बैठाई. इस का उद्घाटन छत्‍तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने किया. तो कई राज्‍यों में भास्‍कर से लोहा लेने वाला पत्रिका कहां पीछे रहने वाला था, उसने भी जोरशोर से रायगढ़ एडिशन की लांचिंग की खबरें कई जगहों पर प्‍लांट करवा दी. पर जब इस नए संस्‍करण की बाबत जो जानकारी सामने आई वो बिल्‍कुल फर्जीवाड़ा निकली. भास्‍कर ने तो अपनी नई यूनिट बैठाई रायगढ़ में पर पत्रिका ने केवल ब्यूरो कार्यालय खोलकर इसे नए एडिशन के रूप में प्‍लांट कर दिया. जबकि रायगढ़ में पत्रिका की प्रिटिंग यूनिट लगी ही नहीं. अखबार अब भी बिलासपुर से छपकर आ रहा है, जैसे पहले भास्‍कर का आ रहा था.  

सूत्र बताते हैं कि पत्रिका के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने यह सारा गोरखधंधा विज्ञापनदाताओं को बरगलाने के लिए रचा. औद्योगिक बेल्‍ट होने के नाते भास्‍कर ने योजना के अनुसार रायगढ़ में प्रिंटिंग यूनिट बैठाई तथा 24 पेज का बिलासपुर-रायगढ़ संस्‍करण प्रकाशित करना शुरू किया. पत्रिका प्रबंधन अपने को पिछड़ता देख आनन-फानन में बिना प्रिंटिंग यूनिट बैठाए बिना ही 20 पेज के नए संस्‍करण के लांचिंग कर डाली. अगर इस तरह के ब्‍यूरो कार्यालयों को ही संस्‍करण घोषित कर दिया जाए तो भास्‍कर और जागरण को पीछे छोड़ पाना किसी भी अखबार के लिए मुश्किल हो जाएगा. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...