दैनिक भास्कर, बठिंडा से खबर है कि रिपोर्टर चंदन ठाकुर, सब एडिटर जगमिंदर राय और फोटो जर्नलिस्ट संजीव कुमार ने संस्थान को बाय कर दिया है. इसके पहले रिपोर्टर नितिन सिंगला भी इस्तीफा दे कर नया सवेरा ज्वाइन कर चुके हैं. बताया जा रहा है कि ये लोग यूनिट के अंदर की परिस्थितियों से आहत थे. चंदन ठाकुर एवं फोटो जर्नलिस्ट संजीव कुमार ने अपनी नई पारी जालंधर से प्रकाशित दैनिक सवेरा के साथ शुरू की है. वहीं जगमिंदर राय राजस्थान पत्रिका, जयपुर के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है. उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी तीन रिपोर्टर लता मिश्रा, शशिकांत शर्मा व राजेश नेगी ने भास्कर से एक साथ इस्तीफा दे दिया था. इन लोगों के जाने के चलते रिपोर्टरों का अभाव हो गया है.
जालंधर से प्रकाशित हो रहे दैनिक सवेरा ने अपना उप कार्यालय बठिंडा में भी खोल दिया है. दैनिक भास्कर, बठिंडा के ब्यूरोचीफ रह चुके ऋतेश श्रीवास्तव को दैनिक सवेरा का मालवा चीफ नियुक्त किया गया है. बताया जाता है कि पहले मालवा सवेरा के नाम से पुलआउट निकाला जाएगा. कार्यालय में ब्यूरोचीफ के साथ भास्कर छोड़कर आए चंदन ठाकुर, नितिन सिंगला, संजीव कुमार और लता मिश्रा शामिल हैं.






