आर्यन टीवी, दिल्ली से खबर है कि राकेश रंजन पाण्डेय ने इस्तीफा दे दिया है. वे दिल्ली ब्यूरो में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत थे. राकेश ने अपनी नई पारी मुंसिफ टीवी के साथ शुरू की है. उन्हें ब्यूरो कोआर्डिनेटर बनाया गया है. राकेश आर्यन से पहले सुदर्शन न्यूज में भी काम कर चुके हैं. वे रन डाउन की जिम्मेदारी संभालते थे.
हिंदुस्तान, बनारस से खबर है कि देवेश नारायण राय ने अपनी नई पारी शुरू की है. उन्हें रिपोर्टर बनाया गया है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातकोत्तर देवेश नवभारत, भोपाल एवं नवभारत, रायपुर के लिए भी काम कर चुके हैं. देवेश मूल रूप से बनारस के ही रहने वाले हैं. उल्लेखनीय है कि हिंदुस्तान, बनारस से तमाम पत्रकारों के जनसंदेश टाइम्स चले जाने के बाद से वहां कई पद खाली पड़े हुए हैं.





